---Advertisement---

रांची: नगर निगम की अनूठी पहल, अब EV वाहनों से होगा कचरे का उठाव

On: March 12, 2024 4:45 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज

रांची:- इको फ्रेंडली वाहनों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रांची नगर निगम द्वारा निगम दैनिक सफाई कार्य में उपयोग होने वाली टाटा मैजिक वाहनों को इलेक्ट्रिक वाहन (EV) के रूप में परिवर्तित किया जा रहा है। अब रांची नगर निगम द्वारा कूड़े का उठाव ईवी वाहनों से ही किया जाएगा। बता दें निगम के पास वर्षों से खराब पड़े कई कचरा उठाव करने वाली गाड़ियां हैं। इन्हें इलेक्ट्रिक वाहन (EV) के रूप में परिवर्तित करते हुए दुरुस्त किया जा रहा है। इन वाहनों के EV में परिवर्तित होने के बाद कचरा संग्रहण करने वाले वाहनों की संख्या बढ़ जाएगी और डोर-टू-डोर कूड़ा उठाव करने में सहूलियत होगी। इस काम के लिए मेसर्स सीरियस क्लीनटेक प्राइवेट लिमिटेड नामक एजेंसी को हायर किया गया है। एजेंसी ने पुराने वाहनों को इलेक्ट्रिक वाहनों में कनवर्ट करने का काम शूरू कर दिया है। पहले चरण में कुल 57 वाहनों को EV में परिवर्तित किया जा रहा है। साथ ही इन वाहनों के लिए चार्जिंग प्वाइंट भी बनाने की योजना है

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें