---Advertisement---

खूंटी में रामनवमी जुलूस के दौरान बवाल, दो समुदायों के बीच पत्थरबाजी; धारा 163 लागू

On: March 29, 2026 12:55 PM
---Advertisement---

खूंटी: झारखंड के खूंटी जिले में रामनवमी के अवसर पर शनिवार को माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। जिले के मुरहू प्रखंड अंतर्गत महादेव मंडा क्षेत्र में दो समुदायों के बीच विवाद बढ़ने के बाद स्थिति बिगड़ गई और दोनों पक्षों के बीच पथराव की घटना सामने आई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह से ही क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ था। करीब 11 बजे स्थिति उस समय और गंभीर हो गई जब दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रित किया।

स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने मुरहू क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। विभिन्न थानों की पुलिस तथा अतिरिक्त सुरक्षा जवानों को तैनात किया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। साथ ही, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोपहर तीन बजे से क्षेत्र में धारा 163 लागू कर दी गई है।

बताया जाता है कि जुलूस के लौटने के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा पत्थरबाजी की गई, जिससे माहौल बिगड़ गया और देखते ही देखते विवाद ने तूल पकड़ लिया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यदि प्रारंभिक स्तर पर ही सख्त कार्रवाई की जाती, तो स्थिति इतनी गंभीर नहीं होती।

फिलहाल प्रशासन की ओर से क्षेत्र में शांति बहाल करने के प्रयास जारी हैं। अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। साथ ही, पूरे इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now