जमशेदपुर :बोड़ाम थाना क्षेत्र के गेरूआ गांव के पास डिमना लेक के पीछे लेक व्यू होटल एंड रिजॉर्ट में कथित रूप से सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। रिजॉर्ट में संदिग्ध गतिविधियां चलने की खबर ग्रामीणों को मिल रही थी। अचानक रविवार को ग्रामीणों ने रिजॉर्ट पर धावा बोल दिया। मौके पर तीन युवक और तीन युवतियों को बंधक बना लिया और रिसोर्ट में बवाल काटना शुरु कर दिया। मैनेजर संतोष गिरी पर ग्रामीणों ने हमला भी किया है और उसे बंधक भी बनाया था। बताया जा रहा है कि कुछ जोड़े भागने में सफल रहे। ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। इस बात की सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची।रिजॉर्ट से बरामद युवक और युवतियों को ले जाने लगी तो लोगों से इसका विरोध कर दिया. इस दौरान लोगों ने जमकर हंगामा किया. पुलिस लोगों को मनाने में जुटी हुई है. खबर लिखे जाने तक लोगों का विरोध जारी था. पुलिस युवक और युवती को थाना ले जा रही थी, लेकिन लोग इसका विरोध कर रहे थे. लोग पुलिस से लिखित मांग रहे थे. जबकि पुलिस का कहना था कि थाना आकर मामले की शिकायत करें. वही, लोग रिसॉर्ट मालिक को भी मौके पर बुलाने पर अड़े थे.
पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों को शांत कराया. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.मैनेजर संतोष गिरी ग्रामीणों के कब्जे में था जिसे पुलिस के हवाले किया गया। इस घटना में कुछ ग्रामीणों ने मैनेजर संतोष गिरी की पिटाई भी कर दी थी।
मैनेजर ने बताया कि यह रिसॉर्ट धनबाद निवासी विनोद सिंह का है। एक ही चहारदीवारी के अंदर में एक साइड पतंजलि का चिकित्सा केंद्र चलता है। दूसरे साइड में रिसॉर्ट चलता है जहां अक्सर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से जोड़ियां आते हैं और अनैतिक कार्य करते हैं। पुलिस द्वारा कमरे के अंदर ली गई तलाशी के क्रम में कई आपत्तिजनक सामान बरामद हुए हैं।
ग्रामीण रिजॉर्ट को बंद करने की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि रिजॉर्ट अवैध काम का अड्डा बन गया है. हर दिन यहां बाहर से युवक और युवतियों का आना-जाना लगा रहता है. जिसे ग्रामीण बर्दाश्त नहीं करेंगे. ग्रामीणों का कहना था कि रिजॉर्ट में पकड़े गए युवक और युवती आपत्तिजनक हालत में पाए गए. वही, पुलिस का कहना है कि लिखित शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा.









