मेराल: बंका रोड, मेराल अवस्थित एस जी एन मॉडर्न किंडर गार्टन के 22 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों के बीच विभिन्न प्रकार की प्रतियोगताओं का आयोजन छात्र छात्राओं के बीच किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक ने संबोधित करते हुए बताया कि आज विद्यालय अपना बाईसवें स्थापना दिवस मना रहा है।इस अवसर पर प्रत्येक को जिन्होंने भी प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से विद्यालय को सहयोग करते है उन सभी के प्रति आभार प्रकट करना है। ऐसे उत्सव से विद्यालय के मूल्यांकन कर आगे की समुचित नीति तैयार कर क्रियाकलाप करने से प्रतिद्वंदता बढ़ती है जिससे बेहतर परिणाम मिलते है।

इस अवसर पर कई विशेष प्रतियोगिताओं का आयोजन किए गएजिसमें कबड्डी ब्वॉयज में रंजन यादव,शिवम सोनी,अंजन यादव,आदित्य कुमार,रिशु कुमार,जय कुमार एवं आयुष कुमार की टीम विजयी हुई।गर्ल्स में खुशी सोनी,चाहत कुमारी,आरुषि कुमारी,अम्बे कुमारी एवं आफरीन की टीम विजयी रही। चेस में खुशी सोनी,निशु कुमारी एवं शौर्य गुप्ता विजयी रहे।कैरम प्रतियोगिता में फैजान राजा,दैविक एवं सत्यम कुमार जीत हासिल की।

राइटिंग कंपटीशन में हनी प्रथम,आरुषि द्वितीय एवं दीपिका भारती तृतीय स्थान प्राप्त किए। रीडिंग में आरुषि कुमारी प्रथम नित्यम कुमार द्वितीय एवं आकृति कुमारी तृतीय स्थान प्राप्त किए।ड्राइंग में अंकित राज प्रथम, आयत प्रवीण द्वितीय एवं सोनाक्षी ने तृतीय स्थान प्राप्त किए। संगीत में चाणक्य देव को सम्मानित किया गया।साथ ही गत सत्र में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले मुकेश कुमार को प्रथम स्थान के लिए पुरस्कृत किया गया।जबकि नर्सरी से प्रथम स्थान के लिए श्वेता कुमारी, एल के जी से नित्यांश कुमार, यूकेजी आदर्श विश्वकर्मा,प्रथम से दुर्गेश कुमार,द्वितीय आकृति कुमारी,तृतीय मुकेश कुमार ,चतुर्थ से वीणा कुमारी,पंचम से संस्कृति कुमारी ,सप्तम से दीपिका कुमारी तथा अष्टम से आरुषि को प्रथम स्थान के लिए पुरस्कृत कर इस अवसर पर उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक संजय कुमार गुप्ता, पंकज कुमार पासवान,रामाशीष राम, संजय ठाकुर,राहुल कुमार,खुशबू कुमारी, पूजा कुमारी,आकाशदीप ,प्रदीप कुमार पंकज चौधरी सहित सभी छात्र छात्राएं उपस्थित थे।












