राष्ट्रिय

भारत के दिग्गज फुटबॉलर सुनील छेत्री ने किया अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का ऐलान

ख़बर को शेयर करें

झारखंड वार्ता न्यूज

Sunil Chhetri: भारत के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी सुनील छेत्री ने अंतरराष्ट्रीय करियर से संन्यास लेने का फैसला किया है। वो अपना आखिरी मुकाबला कुवैत के खिलाफ खेलेंगे। भारतीय फुटबॉल जगत के सुपरस्टार सुनील छेत्री ने एक वीडियो जारी कर अपने रिटायरमेंट की घोषणा की।

टीम इंडिया के लिए 39 साल के इस दिग्गज ने पूरे 20 साल खेला, इस दौरान 145 मैचों में 93 गोल किए। उन्होंने 12 जून 2005 को पाकिस्तान के खिलाफ इंटरनेशनल डेब्यू किया था। अपने पहले ही मैच में उन्होंने पहला इंटरनेशनल गोल भी दागा था। सुनील छेत्री ने अपने शानदार करियर में 6 मौकों पर एआईएफएफ प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्ड जीता है। खास बात ये है कि वे 2011 में अर्जुन अवॉर्ड और 2019 में पद्म श्री से सम्मानित हो चुके हैं।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।