झारखंड

झारखंड के इन जिलों में हीट वेव की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी

ख़बर को शेयर करें

झारखंड वार्ता न्यूज

Jharkhand Weather Update: रांची मौसम केंद्र के  अनुसार एंटी साइक्लोनिक डिप्रेशन जो बंगाल की खाड़ी में बना हुआ था, आज उसका असर न के बराबर देखा जाएगा। इसलिए आज राज्य में कहीं भी बारिश की कोई संभावना नहीं है। पश्चिम की शुष्क और गर्म हवा के चलते आसमान में आंशिक बादल रहने से उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है।

वहीं, कुछ जिलों में हीट वेव चलने की आशंका है। जिसे लेकर 18 और 19 मई के लिए हीट वेव का येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है। इसमें खासतौर पर गढ़वा, पलामू, पश्चिमी व पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ शामिल हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 20 मई को मौसम में फिर से बदलाव के संकेत हैं।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।