---Advertisement---

पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पोते विभाकर शास्त्री ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, भाजपा में हुए शामिल

On: February 14, 2024 8:47 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज़

उत्तरप्रदेश:- लोकसभा चुनाव से पूर्व कांग्रेस पार्टी को लगभग प्रत्येक दिन बड़े झटके लग रहे हैं। पार्टी के कई कद्दावर नेता कांग्रेस पार्टी को छोड़ चुके हैं। इसी कड़ी में आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पोते विभाकर शास्त्री ने भी कांग्रेस को अलविदा कहते हुए भाजपा का दामन थाम लिया। लखनऊ में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में उन्होंने भाजपा पार्टी को ज्वाइन कर लिया।

विभाकर शास्त्री ने भाजपा ज्वाइन करने के मौके पर कहा कि ‘मुझे लगता है कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मैं लाल बहादुर शास्त्री के ‘जय जवान, जय किसान’ के दृष्टिकोण को और मजबूत करके देश की सेवा कर पाऊंगा’।

बीते कल ही महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने भी कांग्रेस को छोड़कर भाजपा ज्वाइन कर लिया। महाराष्ट्र से लगभग सभी बड़े नेता कांग्रेस पार्टी को छोड़ चुके हैं। कई और ऐसे नेता हैं जो लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को छोड़कर दूसरी अन्य पार्टियों में शामिल हो सकते हैं।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now