---Advertisement---

जमीन विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर जोरदार हमला, 5 पुलिसवाले घायल,वैन क्षतिग्रस्त

On: July 26, 2023 5:26 AM
---Advertisement---

पलामू : जिले के करार गांव में मंगलवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक संघर्ष की सूचना पर पहुंची पांकी पुलिस पर एक पक्ष ने जोरदार हमला बोल दिया इस हमले में एसआई मोहम्मद सलीम, एसआई प्रमोद कुमार राय, वाहन चालक सहित दो जवानों के घायल होने की खबर है। इतना ही नहीं पुलिस वैन पर पथराव किए जाने की खबर है। जिससे पुलिस बल क्षतिग्रस्त हो गया है। घायलों का पांकी सीएससी में इलाज चल रहा है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक करार गांव में गोपाल भुईंया और मनोज पासवान पक्षों के बीच जमीन विवाद को लेकर मारपीट हो रही थी इस बात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। इसी दौरान मनोज पासवान और उसके समर्थकों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। घटना मंगलवार की बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि पुलिस टीम पर टांगी और कोड़ी से हमला किया गया है जिसमें गोपाल भुईंया गंभीर रूप से घायल हैं।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पलामू: बाल विवाह रोकने पहुंची प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों का हमला, नाबालिग लड़कियों को छुड़ाकर हुए फरार

पलामू: शादी के भोज में चाव से खाया खाना, एक-एक कर 150 लोगों के बीमार होने से मची अफरा-तफरी

पलामू: 2 मासूम बच्चों को पुल पर छोड़ महिला ने नदी में लगाई छलांग, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

पलामू: ‌शादी समारोह में फायरिंग, वीडियो बनाने पर बढ़ा विवाद, जान बचाने के लिए छिपे युवक को गाड़ी से बाहर खींचकर मारी गोली

पलामू में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात, शराब पीने से मना करने पर ससुर ने बहू से किया दुष्कर्म; गिरफ्तार

पलामू: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दीवार तोड़ घर में घुसी, बुजुर्ग महिला की मौत; ड्राइवर गिरफ्तार