---Advertisement---

छत्तीसगढ़: गरियाबंद में दो पक्षों में हिंसक झड़प, पथराव,आगजनी, कईपुलिसकर्मी घायल, भारी फोर्स तैनात

On: February 2, 2026 7:58 AM
---Advertisement---

छत्तीसगढ़: गरियाबंद जिले में पुराने विवाद को लेकर दो समुदायों में हिंसक झड़प,आगजनी, पथराव की खबर है। इस दौरान पुलिस पर भी हमला किया गया है जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल बताए जा रहे हैं। भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

खबरों के मुताबिक इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घरों पर हमला कर दिया और आग लगा दी। वहीं, तीन से चार वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया गया।
मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के बकली गांव का है। हालात को देखते हुए गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। गुस्साएं लोगों ने पुलिस पर भी पथराव किया। इस दौरान एक जवान घायल हुआ है। बेहोशी की हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया। आधी रात मौके पर IG भी पहुंचे थे।

बताया जा रहा है मामला मंदिर तोड़ने से जुड़ा है। जेल से छूटे आरोपियों और शिकायकर्ता के बीच मारपीट हुई है। हालांकि विवाद को लेकर आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है।
दरअसल, हथखोज गांव में करीब चार महीने पहले कुछ अपराधियों का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था, जिसमें वो राहगीरों से लूटपाट और मारपीट करते दिखे थे। इसके बाद फिंगेश्वर पुलिस ने सभी आरोपियों को पकड़कर जेल भेज दिया था।

जेल से छूटने के बाद शिकायतकर्ता के साथ मारपीट

जेल से छूटने के बाद रविवार (1 फरवरी) सुबह 11 बजे आरोपियों ने बकली गांव में शिकायतकर्ता को देखते ही मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते यह मामला दो समुदायों के बीच संघर्ष में बदल गया। एक समुदाय के लोगों ने दूसरे समुदाय के लोगों पर हथियारों से हमला किया।
इसके बाद दूसरे समुदाय के लोगों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने आरोपियों के घरों में आग लगा दी। इस आगजनी में तीन से चार गाड़ियां भी जल गई।

हालात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने गांव में भारी संख्या में बल तैनात किया है। कल रात फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस को मौके पर बुलाया गया था।
हमले को लेकर गांव के जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि घटना सुबह करीब 11 बजे की है। गोपी उसी गांव का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि रोड से आवाज आई कि एक समुदाय के लोग उनके लड़के को रास्ते में पत्थर से मार रहे हैं।

इसके बाद वे लोग मौके पर पहुंचे, जहां देखा कि हमलावरों ने उसे पत्थरों से हमला कर घायल कर दिया था। घायल को इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले जाया गया। इसी दौरान जानकारी मिली कि हमलावरों ने बासिन गांव में रेखराम पर भी हमला किया है।

उन्होंने आगे बताया कि जब वे लोग बकुली से घर लौट रहे थे, तभी सूचना मिली कि नरेंद्र साहू को बकुली गांव के बीच चौक में मार दिया गया है। उनके अनुसार, आज हमलावरों ने 4 से 5 लोगों पर हमला किया है।

जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि इन्हीं लोगों ने डेढ़ साल पहले गांव के शिव मंदिर को तोड़ दिया था, जिसका मामला फिलहाल कोर्ट में विचाराधीन है। आरोपी अभी जमानत पर छूटे हुए हैं। उनका आरोप है कि इसी विवाद को लेकर गांव के लोगों पर हमला किया जा रहा है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now