---Advertisement---

NPS गुरुकुलम के वार्षिक समारोह में शामिल हुए विश्रामपुर विधायक नरेश सिंह

On: February 24, 2025 12:43 PM
---Advertisement---

गढ़वा : सिरहे, जोबरईया, स्थित NPS गुरुकुलम में द्वितीय वार्षिक समारोह अत्यंत धूम धाम से मनाया गया। जहां छात्रों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम ने दर्शकों का मन मोह लिया। साथ ही उपस्थित अभिभावक भी बच्चों की प्रस्तुति से भाव विभोर हो गए।

विश्रामपुर के वर्तमान विधायक नरेश सिंह भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि बच्चों की प्रतिभा और उनकी ऊर्जा देखकर हृदय आनंदित हुआ। शिक्षा केवल ज्ञान का साधन नहीं, बल्कि एक उज्जवल भविष्य की नींव है। उन्होंने इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर चर्चा की।

विद्यालय के संचालक नवनीत सिंह ने बताया कि शिक्षा ही समाज की असली ताकत है, और ऐसे आयोजनों से बच्चों को प्रेरणा मिलती है। साथ ही सभी शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सह झामुमो केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थें|

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now