July 26, 2026

झारखंड के 13 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, अलर्ट जारी

image_editor_output_image266544447-1753842197488.jpg

Jharkhand Weather: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने झारखंड में भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी दी है। झारखंड के 13 जिलों रांची, देवघर, दुमका, गिरिडीह, जामताड़ा, बोकारो, धनबाद, कोडरमा, चतरा, हजारीबाग, पलामू, लातेहार, गढ़वा में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। रांची स्थित मौसम केंद्र ने बुधवार 30 जुलाई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कहीं-कहीं तेज हवाओं (30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा) के साथ-साथ वज्रपात होने की भी आशंका है।

राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान धनबाद के टूंडी में 174 मिमी बारिश दर्ज की गई। जामताड़ा के करमाटांड में 148.6, नारायणपुर में 140, गिरिडीह में 117, मधुपुर में 102.8 मिमी बारिश हुई। रांची में 17.2 मिमी बारिश हुई। राज्य में इस मानसून सीजन के दौरान पूरे 748.6 मिमी बारिश हुई जो सामान्य वर्षापात 489.2 मिमी से 53 फीसदी अधिक है। वहीं, रांची में एक जून से लेकर 29 जुलाई तक 976.3 मिमी बारिश हुई जो कि सामान्य वर्षापात 503.7 मिमी से 94 फीसदी अधिक है।

ख़बर को शेयर करें।