---Advertisement---

‘भाजपा नेता वोट मांगने आए तो काट डालो’, भड़काऊ बयान देने वाला आदिवासी नेता सुरजू गिरफ्तार

On: October 29, 2023 10:31 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता

छत्तीसगढ़:- नवगठित जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में आदिवासी नेता सुरजू टेकाम को मानपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मानपुर मुख्यालय में पिछले दिनों सुरजू टेकाम ने कांग्रेस द्वारा आयोजित एक सभा में खुले मंच से यह भाषण दिया था कि ‘भाजपा नेता चुनाव में वोट मांगने आता है तो वहीं काट डालो।’ इसके बाद जिले के भाजपा नेताओं ने सूरज टेकाम पर एफआईआर दर्ज करने के लिए मानपुर थाने का घेराव करते हुए विरोध प्रदर्शन किया था। मानपुर थाना पुलिस ने विरोध प्रदर्शन को देखते हुए भड़काऊ भाषण देने के आरोप में आदिवासी नेता सुरजू टेकाम पर एफआईआर दर्ज की थी, लेकिन उसे गिरफ्तार नहीं किया था।

पहले से भाजपा नेता की हत्या मामले में मुकदमा दर्ज था

सुरजू टेकाम पर पहले से मानपुर थाने में मुकदमा दर्ज था। सुरजू टेकाम के बयान के कुछ ही महीनों बाद औंधी थाना क्षेत्र में सरखेड़ा में 20 अक्टूबर की रात भाजपा नेता बिरजू तारम की हत्या नक्सलियों द्वारा कर दी गई थी। भाजपा नेता की हत्या को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह ने राज्य सरकार को टारगेट करते हुए भाजपा नेता की हत्या को टारगेट किलिंग और राजनीतिक हत्या बताया था। वहीं, सरखेड़ा गांव के लोगों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर सुरजू टेकाम से अपनी जान को खतरा बताया था। बहरहाल पुलिस ने सुरजू को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

अनंत सिंह ने विधायक पद की शपथ ली, CM नीतीश के पैर छूकर लिया आशीर्वाद; देखें VIDEO

बिहार में 5 सहेलियों ने एक साथ खाया जहर, 4 की मौत; पुलिस के आने से पहले शवों को जलाया

समलैंगिक संबंध बनाने से किया इंकार, बुआ ने रूद्राक्ष की माला से भतीजी को गला घोंटकर मार डाला; कई महिलाओं को बना चुकी है शिकार

खाकी पर उठे सवाल! पुलिस-चोर मुठभेड़ में दो बहनों को लगी गोली, जानिए पूरा मामला

पूर्णिया में युवती से गैंगरेप: जबरन शराब पिलाकर नचाया, फिर 6 युवकों ने की दरिंदगी, युवती की हालत नाजुक; मुख्य आरोपी मोहम्मद जुनैद गिरफ्तार

पटना: गोला रोड में बेकाबू थार का कहर, आधा दर्जन लोगों को कुचला,गुस्साई भीड़ ने फूंकी गाड़ी