---Advertisement---

दुमका: पत्नी ने शराब पीने से रोका तो फांसी लगाकर दी जान

On: October 27, 2024 3:03 AM
---Advertisement---

दुमका: सदर प्रखंड के डहरलंगी गांव में शुक्रवार की रात शराब पीने से मना करने पर हुए विवाद के बाद शनिवार की सुबह रूबीलाल हांसदा (35) ने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार की सुबह मृतक की पत्नी को घटना की जानकारी हुई। ग्रामीणों की सूचना पर शनिवार की शाम को पुलिस ने मृतक के घर से शव बरामद किया। रविवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।

जानकारी के अनुसार मृतक रूबीलाल 15 दिन पहले असम में मजदूरी कर लौटा था। तीन बच्चों का पिता रूबीलाल असम में मजदूरी करता था। घर आने के बाद लगातार शराब पी रहा था। शुक्रवार की शाम नशे की हालत में घर आया तो पत्नी ने समझाने का प्रयास किया। उसे फिर से शराब नहीं पीने का दबाव डाला। इस बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई। इसके बाद घर के सभी सदस्य सो गए। शनिवार की सुबह मौका पाकर रूबीलाल ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। पत्नी ने उसे लटके देखा तो शोर मचाया। घर के सभी सदस्यों ने नीचे उतारा। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

दुमका:बड़जोल के ग्राम प्रधान के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा,अंचलाधिकारी से पद से हटाने की मांग

दुमका: मां-बाप के झगड़े में बीचबचाव करने गया 10 साल का बेटा, पिता ने धारदार हथियार से मारकर कर दी हत्या

दुमका:आदिवासी सेंगेल अभियान की बैठक में महिला विरोधी मानसिकता खत्म करने का संकल्प

झारखंड: दो सगी बहनों से की शादी, पत्नियों के झगड़े में पिसा; तंग आकर पति ने लगाई फांसी

देवघर भू अर्जन कार्यालय में पोस्टेड प्रधान लिपिक के असिस्टेंट उमेश यादव को एसीबी ने ₹10000 रिश्वत लेते पकड़ा

दुमका:संथाल परगना मोटर मजदूर संघ का ऐलान,अध्यक्ष पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने तक बस सेवा ठप