सरायकेला

नदी के बगल में मिला विधवा का शव, सामूहिक दुष्कर्म की आशंका, मची सनसनी

ख़बर को शेयर करें

सरायकेला : राजनगर थाना क्षेत्र कोलाबड़िया में उस वक्त सनसनी मच गई। जब लोगों ने खरकाई नदी पुल के बगल में एक महिला का शव देखा। यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। आनन फानन में पुलिस को सूचित किया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसके गुप्तांग से रक्तस्राव होने से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि मृत महिला का नाम संगीता सरदार है 30 वर्षीय संगीता सरदार कोलाबड़िया की रहने वाली है। 1 साल पहले उसके पति की भी मौत सड़क दुर्घटना में हो गई थी उसके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं।

पुलिस मामले की जांच में लग गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही उसकी मौत के कारणों का खुलासा हो सकता है।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।