रांची

नामकुम में जंगली जानवर ने तीन मवेशियों का किया शिकार, दहशत

रांची: नामकुम प्रखंड के लाली पंचायत के हेसो बंडाहारा जंगल में जंगली जानवर ने तीन गायों को मार डाला। तीनों गायों के शव 500 मीटर के अंतराल में पड़े थे। तीनों के गले में दांत और पीठ पर नाखून के निशान पाए गए।

रविवार की सुबह जंगल में गोबर चुनने गई महिलाओं ने गायों के शवों को देखा। इसके बाद अन्य लोगों को इसकी सूचना दी। सूचना पंचायत में आग की तरह फैल गई। काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि बाघ ने ही गायों को मारा है। हालांकि, इस बात की अब तक पुष्टि नहीं हो सकी है। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बता दें कि रांची में पिछले 2 महीने से लगभग नामकुम प्रखण्ड के सुदूरवर्ती इलाकों में जंगली जानवर की दहशत है।

ख़बर को शेयर करें।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।