July 26, 2026

लंबी उम्र की कामना करते हुए बड़ी बहन ने बांधी छोटी बहन को राखी

IMG-20230831-WA0200.jpg

पटना : भारत में आज रक्षा बंधन का त्योहार बड़े ही धूम धाम के साथ मनाया गया। मान्यताओं के अनुसार रक्षा बंधन के दिन हर बहन अपने भाई की लंबी उम्र की कामना करते हुए उनकी कलाई पर रेशम के धागे से बनी रखी बांधती है। भाई भी इस दिन यह सपथ लेता है कि वह अपने बहन की रक्षा करेगा।

परंतु हम आपको एक ऐसा रक्षा बंधन के बारे में बताने जा रहे हैं जहां बड़ी बहन अपनी छोटी बहन को राखी बांधती है। जी हां जब इस बारे में उनसे पूछा गया तो पटना की रहने वाली कंचन साहू ने बताया कि मैं हर वर्ष रक्षा बंधन के दिन अपनी छोटी बहन रानी को राखी बांधती हूं। क्यों कि मैंने इसे बचपन से अपने छोटे भाई की तरह पाल पोस कर बड़ा किया है और आज भी हम दोनो एक दूसरे का भाई बहन की तरह ख्याला रखते हैं।

ख़बर को शेयर करें।