---Advertisement---

आधी फिल्म देखना महिला को पड़ा भारी, पति ने गोलियों से भून डाला

On: January 15, 2025 7:48 AM
---Advertisement---

कोलकाता: उत्तर 24 परगना के नैहाटी में एक व्यक्ति (महेंद्र प्रताप) ने मामूली सी बात पर अपनी पत्नी (चंद्रलेखा) को गोली मार दी। दोनों फिल्म देखने गए थे, जहां से पत्नी आधी फिल्म देखकर ही वापस चली आई। बाद में पति जब घर आया तो दोनों का झगड़ा फिर से शुरू हो गया। जिसके बाद पति ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर निकाली और पत्नी पर गोली चला दी। जानकारी के मुताबिक, महिला के सीने, हाथ और पैर में गोली लगी है।

पुलिस को महेंद्र प्रताप के पड़ोसियों ने बताया कि महेंद्र ने पास के सिनेमाघर में हाल ही में रिलीज हुई बंगाली फिल्म देखने के लिए कहा। चंद्रलेखा ने पहले तो मना कर दिया, जिसके बाद बहस हुई, लेकिन बाद में वह जाने के लिए मान गई। चंद्रलेखा इंटरवल के दौरान करीब शाम 6 बजे के आसपास घर चली आई। महेंद्र ने फिल्म खत्म की और शाम सवा 7 बजे घर वापस आया। इसके बाद 8 बजे के आसपास फिर से बहस हुई और महेंद्र ने चंद्रलेखा को गोली मार दी। घायल चंद्रलेखा का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

महेंद्र ने पुलिस के सामने दावा किया है कि वह रिवाल्वर साफ कर रहा था तभी गलती से गोली चल गई। चंद्रलेखा के चाचा बबलू घोष ने भी इस दावे का समर्थन करते हुए कहा कि झगड़ा नहीं था और गोली गलती से चली है। उनका कहना है कि पहली गोली गलती से चली, जबकि बाकी दो गोली रिवाल्वर गिरने के कारण चल गईं।

पुलिस इस घटना को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नहीं है और चंद्रलेखा के बयान का इंतजार कर रही है। बयान मिलने के बाद ही घटना की सच्चाई का पता चल पाएगा। फिलहाल, महेंद्र प्रताप को हिरासत में रखा गया है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता की पहल रंग लाई, दिव्यांग रवि शंकर मिश्रा को मिली बैटरी चलित ट्राई साइकिल

पीएम के अध्यक्षता में हुई नीति आयोग की 11 वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक में शामिल हुए झारखंड सीएम हेमंत,बोले!

झारखंड:मंईयां सम्मान योजना की लाभुकों के लिए बड़ी अपडेट, इस जिले के बाद खटाखट ₹5000 आएंगे फटाफट

सिंगर गुरु रंधावा के जिम में ताबड़तोड़ फायरिंग, दहशत,लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेवारी! बोला यह तो सिर्फ ट्रेलर

हरियाणा:हांसी में दिनदहाड़े जिम संचालक को गोलियों से भूना,सनसनी,लॉरेंस बिश्नोई गैंग!

गढ़वा: उपायुक्त ने रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण