July 26, 2026

रांची: दिनदहाड़े बीच सड़क गाड़ दी लाश, दहशत में लोग

Picsart_25-01-15_11-50-31-050.jpg

रांची: बरियातू थाना क्षेत्र अंतर्गत रानी बागान इलाके में लगभग 40 से 50 की संख्या में पहुंचे अज्ञात लोगों ने मोहल्ले की सड़क को ही श्मशान बना दिया। मोहल्ले की सड़क के बीचोबीच ही एक शव को दिनदहाड़े दफन कर दिया गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों के मुताबिक लगभग 40 से 50 की संख्या में पहुंचे अज्ञात लोगों के द्वारा उन लोगों की सोसाइटी के सामने की मुख्य सड़क पर ही दिनदहाड़े शव को दफन कर दिया गया। शव दफन करने का उपरांत सभी लोग चल गए‌।

घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बरियातू थाना की पुलिस को सूचना दी। बाद में बरियातू थाना की पुलिस वहां पहुंची और मामला शांत कराया। हालांकि, ये भी बताया जा रहा है कि जिस सड़क पर शव दफन किया गया है, वह जमीन आदिवासियों की है। आदिवासी समाज के लोग अपनी ही जमीन में परिजनों के शव को दफन करते हैं। यही उनकी प्रथा है। उक्त जमीन के मालिक के रिश्तेदार के ही शव को उस जगह दफन किया गया है, हालांकि पूरे मामले को लेकर प्रशासन जांच में जुट गई है।

ख़बर को शेयर करें।