
मझिआंव : मझिआंव थाना क्षेत्र के भंडरिया गांव में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की चपेट में आने से एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई.घायल महिला की पहचान समुद्री देवी (50 वर्ष), पति ललन पासवान, निवासी भंडरिया के रूप में हुई है. घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों की मदद से उन्हें तत्काल इलाज के लिए मझिआंव रेफरल अस्पताल मझिआंव लाया गया. जहां पर उपस्थित चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया.दुर्घटना में महिला की एक आंख तथा पैर में गंभीर चोटें आई हैं.घटना के संबंध में घायल महिला के पति ललन पासवान ने बताया कि मेरी पत्नी अपने घर के पास खड़ी थी इसी बीच तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने धक्का मार दिया, जिससे गिरकर बुरी तरह घायल हो गई.






