
मझिआंव : मझिआंव थाना क्षेत्र के सोनपुरवा गांव निवासी सह उत्क्रमित मध्य विद्यालय सोनपुरवा के सहायक शिक्षक अरुण कुमार चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. विस्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त शिक्षक के ऊपर गांव के ही एक महिला के द्वारा बलात्कार करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. जिसके आलोक में पुलिस ने जांचों प्रांत आरोपी अरुण कुमार चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है.
विदित हो कि पीड़ित महिला के द्वारा 24जुलाई को रात्रि में लगभग 08 बजे थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए थाना प्रभारी से न्याय की गुहार लगाई थी.जिसमें लिखा गया था कि 17 जुलाई रात्रि करीब 10:00 बजे उसके साथ शिक्षक अरूण के द्वारा बलात्कार किया था, तथा उसे जान से मारने की भी प्रयास किया था.और शोर मचाने के बाद हल्ला गुल्ला सुनकर ग्रामीणों के द्वारा बाहर से सिटीकीनी बंद कर दिया गया था. जिसके बाद वह ऊपर के दरवाजा से फरार हो गया था.





