

फूल और फाइनल बैलेंस का पैसा भुगतान करवाने की मांग
रामेश्वर पांडे के नेतृत्व में डीएलसी कार्यालय पहुंचे
जमशेदपुर: रामा कृष्ण फॉर्जिंग लिमिटेड के सिलिकॉन सेफ पैक प्राइवेट लिमिटेड में कार्यरत मजदूर अपने फूल और फाइनल के बैलेंस पैसे को लेकर मजदूर नेता राकेश्वर पांडेय के घर पर धरना दिए फिर उनके नेतृत्व में डी एल सी श्री राजेश प्रसाद के कार्यालय गए।
इस मौके पर श्रीमती मीरा तिवारी, इंटक नेता श्री परविंदर सिंह सोहल , चंदा सिंह ,चांदनी तिवारी , एवं सरायकेला खरसावां इंटक अध्यक्ष श्री केपी तिवारी मौजूद थे मजदूरों की ओर से श्री मति सुनीता पांडे, शिक्षा कुमारी ,केदार नाथ महतो ,रोहितमहतो ,माधव,एवं मजदूर उपस्थित थेl प्रिंसिपल एंपलॉयर रामकृष्ण फोर्जिंग लिमिटेड की ओर से श्री नीरज सिन्हा भी मौजूद थे सिलिकॉन से प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से कोई भी प्रतिनिधि वार्ता में शामिल नहीं हुए ।मजदूरों को सिलिकॉन से प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से फूल और फाइनल का जो बकाया राशि दिया गया वो काफ़ी कम है इससे मजदूरों में काफ़ी निराशा थी साथ ही साथ मजदूर काफ़ी दुखी थे सिलिकॉन से प्राइवेट लिमिटेड की प्रबंधन के लोग उन्हें बहुत तंग करते हैँ और उनका कहना था की उनके बकाया पैसों में बहुत ही गड़बड़ी है अभी उनके और काफ़ी पैसे बनते हैँ जो की उनको पेमेंट नहीं किया गया है ।
उपश्रमायुक्त ने आर के फोर्जिंग को पूरा बकाया देने का दिया निर्देश
संबंधित समाचार
Vishwajeet
September 14, 2026





