---Advertisement---

रांची: शिवरात्रि के अवसर पर AISMJWA द्वारा शिव मंदिर में हुई पूजा

On: February 27, 2025 7:08 AM
---Advertisement---

रांची: शिवरात्रि के शुभ अवसर पर ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वैलफेयर एसोसिएशन (AISMJWA) के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया मुरी के जीआरपी और सिल्ली थाना में सम्मानित हुए. शिव बारात और भजन संध्या में शामिल होने से पूर्व ही श्री भाटिया को आरपीएफ थाना प्रभारी संजीव सिंह ने अंगवस्त्र और रंग-गुलाल लगाकर सम्मानित किया.


श्री भाटिया ने कहा कि विष पीकर देवों को अमृत बांटने वाले महादेव की तरह ही झारखंड में भी पत्रकार विष का घूंट पी रहे हैं.वे बोले पत्रकारों को देश में सामाजिक न्याय और शुद्धता के लिए जिस तरह से प्रताड़ित किया जा रहा है वह विषपान से कम नहीं है.उन्होने कहा कि भगवान भोलेनाथ ही अब पत्रकारों के रक्षक हैं क्योंकि न तो केंद्र और न राज्य सरकार पत्रकारों के हित में कार्यरत हैं.


मौके पर उपस्थित एसोसिएशन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रविंद पांडेय ने कहा कि पत्रकारों को शिवरात्रि के अवसर पर सम्मानित किया जाना गर्व का विषय है.

उन्होने कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से झारखंड में पत्रकारों को बीमा और पेंशन की सुविधा जरूर मिलेगी बशर्ते कि सभी साथी एकजुट होकर आंदोलन करें.


मौके पर सिल्ली थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर,जीआरपी थाना प्रभारी संतोष सिंह,ऐसोसिएशन के पूर्व रांची प्रमंडल प्रभारी दिनेश बनर्जी, कमलेश दूबे,सुशील महतो,तुलसी महतो सहित अन्य पत्रकार और पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें