
झारखंड वार्ता संवाददाता
श्री बंशीधर नगर (गढ़वा)। डॉ. राममनोहर लोहिया चेतना मंच के कार्यालय में रविवार को मंच के सदस्यों की बैठक अध्यक्ष कृष्णा विश्वकर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 12 अक्टूबर को डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि के अवसर पर भवनाथपुर मोड़ स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। बैठक में सदस्यों ने डॉ. राममनोहर लोहिया के विचारों और उनके सामाजिक योगदान को याद करते हुए पुण्यतिथि कार्यक्रम को श्रद्धापूर्वक आयोजित करने पर चर्चा की। निर्णय लिया गया कि निर्धारित तिथि पर मंच के सदस्य एकत्रित होकर प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेंगे। बैठक में मंच के संरक्षक सह पूर्व मंत्री रामचंद्र केशरी, अध्यक्ष कृष्णा विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष कमलेश बिहारी, सचिव सत्येंद्र कुमार ठाकुर, कोषाध्यक्ष सीताराम जायसवाल, सलीम अंसारी, मथुरा पासवान, बसंत जायसवाल, नईम खलीफा, सुनील कुमार और ओमप्रकाश मेहता सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।




