{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"ai_enhance":1,"remove":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}
जमशेदपुर:गोविंदपुर थाना क्षेत्र के अन्ना चौक के समीप रविवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े युवक से जा टकराई। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल कार को रोक लिया और घायल युवक को इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचाया।
सूचना मिलते ही गोविंदपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कार को अपने कब्जे में लेकर थाना ले गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा दुर्घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।





