July 26, 2026

NEET पेपर लीक के बाद आत्महत्या करने वाले छात्रों को युवा राजद ने रांची में निकाला कैंडल मार्च

1200-675-27241397-thumbnail-16x9-rjd-aspera.jpg

NEET पेपर लीक को लेकर रांची में राजद युवा विंग ने कैंडल मार्च निकाला

रांची में राजद युवा मोर्चा का कैंडल मार्च (ईटीवी भारत)

रांची: झारखंड युवा राष्ट्रीय जनता दल ने रांची में कैंडल मार्च निकाला. जिसमें पार्टी ने उन मेधावी छात्रों को श्रद्धांजलि दी जिन्होंने इस साल NEET UG परीक्षा पेपर लीक के बाद आत्महत्या कर ली थी.

युवा राजद के इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय जनता दल के विभिन्न मोर्चों के कार्यकर्ता भी शामिल हुए. रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से परमवीर शहीद अल्बर्ट एक्का चौक तक निकाले गए कैंडल मार्च में राजद नेता और कार्यकर्ता उन छात्रों की तस्वीरें लेकर चल रहे थे. जिसने पेपर लीक से तंग आकर आत्महत्या कर ली.

युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव ने कहा कि वह उन बच्चों को तो वापस नहीं ला सकते, लेकिन नीट यूजी पेपर लीक मामले और उससे जुड़ी घटनाओं के बीच आत्महत्या करने वाले छात्रों की याद में उन्हें श्रद्धांजलि जरूर दे सकते हैं. कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में छात्र, युवा, सामाजिक कार्यकर्ता और युवा राष्ट्रीय जनता दल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए. हाथों में मोमबत्तियां लेकर सभी ने मृत छात्रों को श्रद्धांजलि दी और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही की मांग उठाई.

यह कैंडल मार्च शहीद अलबर्ट एक्का चौक पर संपन्न हुआ. जहां मृत छात्रों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई और दो मिनट का मौन रखा गया। उपस्थित नेताओं ने कहा कि छात्रों की असामयिक मौत न सिर्फ उनके परिवारों बल्कि पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है. यह घटना शिक्षा व्यवस्था की खामियों पर गंभीर सवाल उठाती है और सरकार को इस दिशा में ठोस और प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है.

युवा राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों, युवाओं और लोकतांत्रिक संघर्ष की महत्वपूर्ण जीत है. यह उन लाखों छात्रों की आवाज़ को श्रद्धांजलि है जिन्होंने पेपर लीक, परीक्षा अनियमितताओं और शिक्षा प्रणाली में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार लड़ाई लड़ी।

युवा राष्ट्रीय जनता दल ने देश भर के सभी छात्र संगठनों, विशेषकर सीजेपी सहित सभी छात्र-युवा और लोकतांत्रिक संगठनों को बधाई दी। जिन्होंने शिक्षा व्यवस्था में सुधार किया और छात्रों के अधिकारों की लड़ाई को मजबूत किया। संगठन ने कहा कि यह संघर्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा और तब तक जारी रहेगा जब तक देश में निष्पक्ष, पारदर्शी और विश्वसनीय परीक्षा प्रणाली स्थापित नहीं हो जाती.

संगठन ने शांतिपूर्ण छात्र आंदोलनों के दौरान निहत्थे छात्रों पर लाठीचार्ज और दुर्व्यवहार की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि अधिकारियों और जिम्मेदार लोगों ने छात्रों के साथ अमानवीय व्यवहार किया। उनकी पहचान की जानी चाहिए और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।’ साथ ही नीट यूजी समेत सभी पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष और समय पर जांच कर दोषियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग दोहराई गई, ताकि भविष्य में किसी छात्र को ऐसी त्रासदी का सामना न करना पड़े.

ये भी पढ़ें- CJP के समर्थन में रांची में छात्रों का प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और जवाबदेही तय करने की मांग.

ये भी पढ़ें- धनबाद और गढ़वा में NEET पेपर लीक पर सियासी घमासान, बीजेपी ने राहुल गांधी के खिलाफ किया प्रदर्शन

ये भी पढ़ें- नीट पेपर लीक के खिलाफ धनबाद में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

Source link

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed