---Advertisement---

‘आपकी-योजना आपकी-सरकार आपके-द्वार’ के अंतर्गत शिविर का आयोजन, कई जरूरतमंद हुए लाभान्वित

On: December 4, 2023 1:19 PM
---Advertisement---

भास्कर उपाध्याय

हजारीबाग:- ‘आपकी-योजना आपकी-सरकार आपके-द्वार’ कार्यक्रम के तहत कटकमदाग प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कटकमदाग पंचायत में शिविर का आयोजन किया गया।
उप समाहर्ता जयंत कुमार तिवारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एकता वर्मा, अंचल अधिकारी प्रशांत कुमार, प्रमुख कुमारी विनीता, मुखिया अंजू देवी एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया।
जेएसएलपीएस की दीदियों ने अतिथियों को प्राकृतिक पत्तों स्व निर्मित ताज पहनाकर स्वागत किया। जेएसएलपीएस के दीदियों मे से एक सखी मंडल को सी.सी.एल के द्वारा 6 लाख का चेक दिया गया।

जरूरतमंद विधवा, दिव्यांग एवं वृद्धों के बीच 30 कम्बल का वितरण किया गया। वहीं, सोना सोबरन धोती साड़ी योजना के तहत 15 लाभुकों को साड़ी धोती दिया गया। साइकिल खरीद के लिए 10 छात्र छात्राओं के बीच चेक राशि प्रदान किया गया। शिविर में आबुआ आवास योजना के तहत 310 लाभुकों का आवेदन प्राप्त हुए। जबकि, गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लिए 17 आवेदन लिया गया। सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना के तहत 19 आवेदन जमा किया गया। वहीं सर्वजन पेंशन योजना के तहत 10 लाभुकों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया।

मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत 31 लाभुकों का आवेदन लिया गया जबकि किसान क्रेडिट कार्ड योजना के लिए 6 आवेदन प्राप्त हुए। राशन कार्ड में संशोधन के लिए 35 आवेदन नया राशन कार्ड के लिए 12 आवेदन बिरसा सिंचाई कूप योजना के लिए 2 आवेदन जमा किया गया तथा आयुष्मान कार्ड योजना के तहत 9 कार्ड बनाया गया। मनरेगा के तहत 55 लाभुकों का नया जॉब कार्ड दिया गया जबकि मोटेशन के लिए 4 आवेदन, जाति, आवासीय प्रमाण पत्र के लिए 4 आवेदन तथा पीएम किसान योजना के तहत 10 आवेदन प्राप्त हुए।

शिविर में पंचायत भवन कटकमदाग में सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मनरेगा, खाद्य आपूर्ति, बिजली, राजस्व, जेएसएलपीएस, कल्याण, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण, शिक्षा, पशुपालन, कृषि, 15वें वित्त आयोग आदि संबंधित विभाग के स्टॉल लगाए गए थे।

कटकमदाग पंचायत मुखिया अंजू देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने वाले तमाम सहयोग कर्ताओं एवं प्रखंड से आए सभी अधिकारियों व कर्मियों को धन्यवाद दिया ।कार्यक्रम को सफल बनाने में पंचायत सचिव गोकुल महतो, रामप्रसाद महतो, ब्रह्मदेव साव, अकास कुमार, सोनी कुमारी, दीपक रंजन, कृष्ण कुमार, लेखा पाल विकास कुमार, अंचल कंप्यूटर ऑपरेटर मिथिलेश कुमार, राजू कुमार की अहम भूमिका रही।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

क्रोमा की ‘गोल्डन डील्स’ का लाभ उठाएं, अक्षय तृतीया अपने घर को अपग्रेड करें: एसी और 55″ या उससे बड़े QLED टीवी पर पाएं 50% तक की भारी छूट

झारखंड पुलिस महकमे में भी तबादले की रेल चली,46 आईपीएस इधर उधर,नई पदस्थापनाओं का आदेश जारी

प्रदेश में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, पूर्वी सिंहभूम के डीसी बने राजीव रंजन और कई अफसर इधर-उधर

RTI एक्टिविस्ट कृतिवास की पेयजल स्वच्छता मंत्रालय से राजनगर हेंसल लैंपस के पास जलापूर्ति ठप की शिकायत

और अब रामगढ़ ट्रेजरी में भी घोटाला,राज्य भर के कोषागारों में घोटाले की आशंका

विधायक पूर्णिमा साहू का डीसी को पत्र, गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव का आग्रह