“आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन, आमजनों को मिल रहा सरकारी योजनाओं का लाभ
झारखंड वार्ता
गढ़वा:- “आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत आज गढ़वा जिले के विभिन्न प्रखंडों अंतर्गत पंचायतों में शिविर का आयोजन कर लाभुकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से अच्छादित किया गया एवं कई समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया। आज 18 दिसंबर को मंझिआंव के तलसबरिया पंचायत के कब्रिस्तान के बगल शेड में ग्राम घुरूआ, मेराल के संगबरिया पंचायत भवन में, भवनाथपुर के कैलान पंचायत भवन के समीप मैदान में, रंका के मानपुर पंचायत भवन में, रमना के मड़वनिया पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिलीदाग-1 में, नगर उंटारी के कुंबाखुर्द पंचायत भवन में एवं गढ़वा के ओबरा पंचायत भवन में शिविर का आयोजन किया गया।
उक्त शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। इनमें शिविर में स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, कृषि विभाग, शिक्षा विभाग, कल्याण विभाग, सामाजिक सुरक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, आपूर्ति विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, श्रम विभाग समेत अन्य विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। जिनमें काफी संख्या में स्थानीय ग्रामीण शिविर में पहुंच विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने हेतु आवेदन समर्पित किए गए। वहीं शिविरों में संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं अंचल अधिकारियों द्वारा लाभुकों के बीच गर्म पोशाक का वितरण, कंबल का वितरण, पेंशन स्वीकृति पत्र वितरण, ऋण वितरण, बीज वितरण समेत अन्य योजनाओं का लाभ दिया गया। जेएसएलपीएस के समूह के बीच ऋण वितरण भी किया गया।

