July 26, 2026

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत विभिन्न प्रखंडों में जागरूकता रथ चलाकर दी गई योजनाओं की जानकारी

Picsart_23-12-18_17-42-32-414.jpg

झारखंड वार्ता

गढ़वा:- भारत सरकार के विभिन्न योजनाओं को आमजनों तक पहुंचाने एवं इन योजनाओं के लाभ संभावित लाभुकों को देते हुए शत-प्रतिशत आच्छादन प्राप्त करने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ का आयोजन किया जा रहा है।

इसके निमित्त आज गढ़वा जिला अंतर्गत चिनिया प्रखंड के हेताड़कला एवं बेता पंचायत तथा मंझिआंव प्रखंड के रामपुर एवं सोनपुरवा पंचायत के साथ-साथ कांडी प्रखंड के मंझिगावां, खुटहेरिया, लमारीकला, शिवपुर, चटनियां एवं राणाडीह पंचायत में योजनाओं का प्रचार-प्रसार वाहन के माध्यम से किया गया एवं आमजनों के बीच योजनाओं की विशेषता से लोगों को अवगत कराया।

प्रचार-प्रसार कार्य के दौरान उक्त क्षेत्रों में भारत सरकार एवं राज्य सरकार के सहयोग से चल रहे योजनाओं एवम बुनियादी सुविधाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। देश के नागरिकों के लिए माननीय प्रधानमंत्री के भाषण का भी प्रसारण ग्रामीणों के बीच किया गया।

एलईडी वैन से प्रचार-प्रसार किये जाने के दौरान काफी संख्या में ग्रामीण जनता उपस्थित रहे एवं भारत सरकार तथा राज्य सरकार के सहयोग से चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की भली-भांति जानकारी दी गई। इस संकल्प यात्रा में मुख्य रूप से फ्लैगशिप स्कीम्स फॉर रूरल अवेयरनेस एवं स्कीम्स फॉर अर्बन अवेयरनेस तथा जनजातीय जिलों एवं प्रखंडों के अंतर्गत भी विशेष स्कीमों को फोकस किया गया। उक्त मौके पर अपने-अपने क्षेत्रों के संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी उपस्थित थें।

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed