---Advertisement---

सारांग पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का हुआ आयोजन, मिले 678 आवेदन

On: September 3, 2024 1:10 PM
---Advertisement---

बिशुनपुरा / अजीत कुमार रंजन

बिशुनपुरा(गढ़वा):- बिशुनपुरा प्रखंड के सारांग पंचायत में आज दिन मंगलवार को आपकी योजना,आपकी सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अंचलाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप मद्धेशिया, प्रखंड प्रमुख दीपा कुमारी, सारांग पंचायत मुखिया प्रतिनिधि पंकज सिंह, सीआरपी महेन्द्र प्रसाद गुप्ता के द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में कुल 678 आवेदन प्राप्त हुए।

जैसे:- अबुआ आवास योजना केलिए 372, झारखण्ड मइयां सम्मान योजना केलिए 9, केसीसी केलिए 20, मुख्य्मंत्री पशुधन से संबंधित 12, राशन कार्ड/संशोधन हेतु 44, 15वें वित से 2, जाति/आय/निवास प्रमाण पत्र केलिए 18, राजस्व एवं अन्य 12, मनरेगा एवं अन्य 25, सर्वजन पेंशन योजना केलिए 49, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से 2, स्वास्थ्य संबंधित 44, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग 5, मुख्य्मंत्री राज्य वृद्धापेंशन योजना केलिए 49 एवं अन्य हेतु 15 आवेदन प्राप्त किए गए। वहीं मुख्य्मंत्री राज्य वृद्धा पेंशन योजना हेतु 49 आवेदन का निष्पादन किया गया। इस कार्यक्रम में सभी विभागों का अलग अलग स्टॉल लगाया गया था।

वहीं आपकी योजना,आपकी सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर महिला पुरुष की काफी भीड़ देखने को मिली। वहीं कार्यक्रम में अंचलाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप मद्धेशिया, प्रखंड प्रमुख दीपा कुमारी, सारांग पंचायत मुखिया प्रतिनिधि पंकज सिंह, पंचायत समिति सदस्य, सारांग पंचायत उप मुखिया, वार्ड सदस्य एवं सभी स्टॉल पर संबंधित अधिकारी/कर्मी सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं पुरुष उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

बोकारो में प्रेमी-प्रेमिका ने की आत्महत्या, शादी में देरी से थे नाराज, पेड़ पर फंदे से लटके मिले दोनों के शव

नामकुम: थाना में कैदी की संदिग्ध मौत के मामले में SSP का बड़ा एक्शन, थानेदार समेत 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड

बाहा पर्व मनाने सपरिवार नेमरा पहुंचे सीएम हेमंत,मांदर पर लगाए थाप और लोगों संग झूमे, की पूजा, राज्य समृद्धि की कामना की

झारखंड में बढ़ने लगी गर्मी, 7-8 मार्च को मेघ गर्जन के साथ बारिश के आसार

फाउंडर्स डे पर मुखिया कान्हु मुर्मू व पैडमैन तरुण कुमार अलंकार अवार्ड से हुए सम्मानित,देखें वीडियो

गढ़वा: विद्यालय में अश्लील गाने पर डांस मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, दो शिक्षकों पर सेवा समाप्ति की कार्रवाई प्रारंभ