---Advertisement---

गायत्री परिवार के युवाओं ने चिकित्सा शिविर लगाया

On: October 16, 2023 11:26 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर :गायत्री परिवार टाटानगर का युवा प्रकोष्ठ नवयुगदल और प्रयाग मेडिकल सीतारामडेरा के सामूहिक प्रयास से शारदीय नवरात्रा के प्रथम दिन रविवार को गरीब जरूरतमंद लोगों के सहयोग के भाव से निःशुल्क चिकित्सा सह रक्त जांच शिविर भालूबासा स्थित मुखी समाज के भवन में लगाया गया । शिविर का शुभारंभ डॉ सुमित रंजन, डॉ ए के आर्या और मुखी समाज के अध्यक्ष परेश मुखी ने दीप प्रज्वलन कर किया ।

इस अवसर पर अतिथियों का सम्मान प्रयाग मेडिकल के संचालक श्री राजन गुप्ता ने गायत्री मंत्र का पट्टा पहना कर किया ।

इस आयोजन को सफल बनाने में पूर्णिमा नेत्रालय के नेत्र जांच टीम के साथ नवयुगदल के युवा साथी सह जिला युवा संयोजक श्री प्रशान्त कालिंदी,शंकर यादव,बलराम केशरी,गीता देवी,भक्त प्रहलाद ,अजय गुप्ता,बिनोद सागर के साथ मुखी समाज के मंगल मुखी,फिरोज मुखी,जय किशन मुखी,लक्ष्मण मुखी ने अपना योगदान दिया ।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now