जमशेदपुर:झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा दिनांक 02 फरवरी 2026 (पत्र संख्या 63/2026) के माध्यम से यह निर्देश दिया गया था कि नगर निगम में महापौर पद तथा नगर परिषद में अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवारों का चयन केवल जिला राजनीतिक मामलों की समिति द्वारा परामर्श एवं सर्वसम्मति के आधार पर किया जाएगा तथा पार्टी द्वारा केवल ऐसे सर्वसम्मत उम्मीदवारों का ही समर्थन किया जाएगा।
तत्पश्चात, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने दिनांक 5 फरवरी 2026 (पत्र संख्या 66/2026) के माध्यम से इन निर्देशों को पुनः दोहराते हुए स्पष्ट किया कि नामांकन वापसी की अंतिम तिथि एवं समय 6 फरवरी 2026 को अपराह्न 3:00 बजे तक निर्धारित है। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि जिन उम्मीदवारों को जिला राजनीतिक मामलों की समिति का समर्थन प्राप्त नहीं है, उन्हें निर्धारित समय के भीतर नाम वापस लेने हेतु प्रेरित किया है, अन्यथा जिला कांग्रेस कमेटी के माध्यम से अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।उपरोक्त निर्देशों के अनुपालन में, जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा दिनांक 6 फरवरी 2026 को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के लिए कहा गया था। इसके बावजूद कोई संतोषजनक उत्तर प्राप्त नहीं हुआ, और आपने पार्टी के वैध निर्देशों की अवहेलना करते हुए अपनी गतिविधियाँ जारी रखीं। अपने उत्तर में आपने यह आरोप लगाया कि जिला राजनीतिक मामलों की समिति के सदस्य माननीय पूर्व मंत्री श्री बन्ना गुप्ता के समर्थक हैं तथा समिति का गठन किसी विशेष व्यक्ति को लाभपहुँचाने के उद्देश्य से किया गया है।इस संदर्भ में यह स्पष्ट किया जाता है कि जिला राजनीतिक मामलों की समिति एक विधिवत गठित निकाय है, जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, विधायक, सांसद, पूर्व विधायक एवं सांसद, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष, विभार्गों एवं अग्रिम संगठनों के अध्यक्ष, महासचिव तथा प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी के सदस्य सम्मिलित होते हैं। अतः आपके द्वारा लगाया गया आरोप निराधार एवं तथ्यहीन है।
आपके द्वारा प्रस्तुत स्पष्टीकरण शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के दौरान किए गए अनुशासनहीनता एवं पार्टी-विरोधी कृत्यों को उचित ठहराने में असफल है।अतः झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी में निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए, आपको भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।
शहरी स्थानीय निकाय (ULB) चुनाव में अनुशासनहीनता एवं पार्टी-विरोधी गतिविधियों का आरोप, कांग्रेस से ज़ेबा खान निलंबित













