
रांची: मानवीय संवेदनाओं, सामाजिक उत्तरदायित्व और भारतीय संस्कृति के मूल्यों को केंद्र में रखते हुए RKDF University, Ranchi में कुलाधिपति डॉ. साधना कपूर के जन्मदिन के अवसर पर विभिन्न सेवा एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय परिवार ने जन्मदिन के इस विशेष अवसर को समाज के प्रति समर्पण और सेवा भावना के साथ मनाया।
कार्यक्रम की प्रमुख कड़ी के रूप में RIMS के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव जीवन की रक्षा में अपना योगदान दिया। इस अवसर पर रक्तदान के महत्व को रेखांकित करते हुए लोगों को नियमित रूप से रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया गया।
इसी क्रम में विश्वविद्यालय परिसर में भगवान विश्वकर्मा की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने श्रद्धापूर्वक पूजा में भाग लिया। इस दौरान ज्ञान, कौशल, तकनीक, श्रम और सृजन के प्रतीक भगवान विश्वकर्मा से संस्थान की निरंतर प्रगति, समृद्धि और सफलता की कामना की गई।
जन्मदिन समारोह को सामाजिक सेवा से जोड़ते हुए गौशाला और मूक-बधिर विद्यालय में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों ने वहां पहुंचकर सेवा, सहयोग और संवेदना का परिचय दिया। इन कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय प्रबंधन ने कहा कि जन्मदिन का उत्सव तब और सार्थक हो जाता है, जब खुशियों को समाज के साथ साझा किया जाए और जरूरतमंदों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास किया जाए। रक्तदान के माध्यम से जीवन बचाने, गौसेवा के जरिए करुणा व्यक्त करने और मूक-बधिर बच्चों के साथ समय बिताने जैसी पहलें इसी मानवीय सोच को दर्शाती हैं।
RKDF University, Ranchi शिक्षा के साथ विद्यार्थियों में मानवीय मूल्यों, सामाजिक संवेदनशीलता, सेवा भावना और जिम्मेदार नागरिकता की भावना विकसित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। आयोजित कार्यक्रम इसी प्रतिबद्धता का एक उदाहरण रहा।
कार्यक्रम के अंत में RKDF University, Ranchi परिवार की ओर से कुलाधिपति डॉ. साधना कपूर को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही उनके स्वस्थ, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की कामना की गई।







