छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा जिले में नगरीय निकाय चुनाव के बीच नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया है। इस घटना में एक सीआरपीएफ जवान के दोनों पैर उड़ गए हैं और वह बुरी तरह से घायल है। मामला दंतेवाड़ा-सुकमा जिले के बॉर्डर पर बसे जगरगुंडा क्षेत्र के कमलपोस्ट की है।
मंगलवार को दंतेवाड़ा-सुकमा बॉर्डर पर जगरगुंडा क्षेत्र के कमलपोस्ट कैम्प से सीआरपीएफ 231 बटालियन के जवान रवाना हुए थे। ये टीम एरिया डोमिनेशन और नक्सल गश्त सर्च के लिए निकली हुई थी। जवानों की टीम सर्चिंग कर ही रही थी कि अचानक प्रेशर IED ब्लास्ट हो गया। इसके चपेट में सीआरपीएफ का जवान घायल हो गया। इस ब्लास्ट की चपेट में आकर जवान के दोनों ही पैर उड़ गए। घायल जवान को प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल बेहतर उपचार के लिए एयरलिफ्ट कर हायर सेंटर रायपुर रेफर किया गया है।