
रांची: झारखंड सरकार की 25 सितंबर को प्रस्तावित मंत्रिमंडल की बैठक स्थगित कर दी गई है। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग की ओर से बैठक स्थगित किए जाने की जानकारी दी गई है। हालांकि, बैठक स्थगित करने के कारण का आधिकारिक तौर पर स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया है।
गौरतलब है कि ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। इस दुखद घटना के बाद मंत्री के परिवार में शोक का माहौल है। ऐसे में माना जा रहा है कि इसी वजह से 25 सितंबर को होने वाली कैबिनेट बैठक को स्थगित किया गया है।
सरकार की ओर से बैठक की अगली तारीख को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। नई तारीख की घोषणा बाद में की जा सकती है।





