---Advertisement---

और अब रामगढ़ ट्रेजरी में भी घोटाला,राज्य भर के कोषागारों में घोटाले की आशंका

On: April 17, 2026 10:33 PM
---Advertisement---

रांची: बोकारो और हजारीबाग के ट्रेजरी में घोटाले से सरकार और लोग उबर ही नहीं पाए थे कि अब रामगढ़ जिले के ट्रेजरी में भी घोटाले की खबर से हड़कंप मच गया है और आशंका व्यक्त की जा रही है कि पूरे प्रदेश भर के कोषागारों में घोटाले चल रहे हैं। जिनकी जल्द से जल्द जांच होनी चाहिए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन के निर्देश पर रामगढ़ कोषागार में जांच शुरू हुई तो तकरीबन 35 लाख रुपए के वारे न्यारे की खबर आ रही है। इस मामले में पशुपालन विभाग के पूर्व लेखापाल मुनिंद्र कुमार के खिलाफ थाने में केस दर्ज कर दिया गया है।

सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक जांच के दौरान खुलासा हुआ है कि कि मुनिंद्र कुमार ने पोकली उरांव नाम के एक ऐसे व्यक्ति को सिस्टम में दर्ज कर दिया, जो कभी विभाग में काम ही नहीं करता था। इसी फर्जी नाम के जरिए अगस्त 2021 से जनवरी 2022 के बीच करीब 10.91 लाख रुपये एक बैंक खाते में भेजे गए। इतना ही नहीं, आरोपी ने अपने ही खाते में भी वेतन और एरियर के नाम पर करीब 23.34 लाख रुपये निकाल लिए। इस तरह कुल मिलाकर 34 लाख से ज्यादा की गड़बड़ी सामने आई।

डीसी के आदेश पर बनी तीन सदस्यीय टीम ने जब जांच शुरू की तो कई गड़बड़ियां सामने आईं। कुछ जरूरी दस्तावेज गायब मिले। यहां तक कि आरोपी का अंतिम वेतन प्रमाण पत्र भी नहीं मिला। जांच टीम में अपर समाहर्ता कुमारी गीतांजलि, उप निर्वाचन पदाधिकारी रविंद्र कुमार गुप्ता और जिला कोषागार पदाधिकारी मंजू एक्का शामिल थे। टीम ने साफ कहा कि यह पूरा मामला सुनियोजित तरीके से किया गया है।

जांच में यह भी सामने आया कि अगर वेतन भुगतान पंजी और बिल की राशि का ठीक से मिलान किया जाता, तो यह गड़बड़ी पहले ही पकड़ में आ जाती। आरोपी ने वेतन सूची में रकम बढ़ाकर दिखा दी, जिससे ऊपर बैठे अधिकारियों को अंतर समझ में नहीं आया।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि बोकारो में 3.15 करोड़ और हजारीबाग में 15.41 करोड़ रुपये का घोटाला पहले ही सामने आ चुका है। ऐसे में अब यह मामला सिर्फ एक जिले तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि पूरे राज्य में इसकी जांच की जरूरत महसूस की जा रही है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

RTI एक्टिविस्ट कृतिवास की पेयजल स्वच्छता मंत्रालय से राजनगर हेंसल लैंपस के पास जलापूर्ति ठप की शिकायत

विधायक पूर्णिमा साहू का डीसी को पत्र, गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव का आग्रह

विधायक पूर्णिमा साहू सीएम हेमंत की पत्नी विधायक कल्पना सोरेन से मिली

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन उपचुनाव: इआरसी में सुनील प्रसाद विजयी,विनोद उपाध्याय उपाध्यक्ष व संजीव रंजन सहायक सचिव मनोनीत

चतरा:सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़, 15 लाख का इनामी नक्सली शहदेव महतो समेत चार ढ़ेर

बिजली दरों में वृद्धि के खिलाफ भाजपाईयों का पूरे प्रदेश भर में धरना प्रदर्शन,वापस न लेने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी