---Advertisement---

झारखंड:प्रदेश में ध्वस्त बिजली व्यवस्था पर पूर्व सीएम रघुवर का सीएम हेमंत को पत्र बोले!

On: May 22, 2026 7:01 PM
---Advertisement---

रांची:सूबे में बिजली व्यवस्था पिछले कई महीनो से ध्वस्त है। इस उमस भरी गर्मी में लोग परेशान है और लचर बिजली व्यवस्था उनकी परेशानी और बढ़ा रहा है। लोगों की नींद हराम हो गई है। देर रात में बिजली का आना जाना लगता रहता है। गाहे बगाहे खबर आती रहती है कि मेंटेनेंस किया जाता है और मेंटेनेंस पर करोड़ों रुपए खर्च होने की बात सामने आ रही है। इसके बावजूद बिजली व्यवस्था दुरुस्त न होना सवालों के घेरे में है। जिसको लेकर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने वर्तमान सीएम हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है।सूबे में लचर बिजली व्यवस्था पर सवाल उठाया है।

उन्होंने अपने पत्र में 2014 से 2019 तक के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि कैसे राज्य की बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सरकार ने काम किया था. लेकिन अब साल 2026 में बिजली की बदहाली व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

शहरी इलाके से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक बिजली की स्थिति चरमराई है. क्षेत्र में सामान्य दिनों के मुकाबले कम बिजली मिल रही है. जबकि राज्य में गर्मी के मौसम में बिजली की खपत बढ़ जाती है।
ऐसे में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर इस बिजली संकट से राज्य को बाहर निकालने की मांग की है. उन्होंने सीएम को बताया है कि कैसे लो वोल्टेज,पवार कट, ट्रांसफार्मर खराब जैसे बिंदुओं पर समीक्षा कर इस पर तुरंत काम करते हुए व्यवस्था को सुधारने की जरूरत है.

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now