टाटा मोटर्स फ्रेम फैक्ट्री के तत्वाधान में रक्तदान शिविर आयोजित,15 बार से अधिक रक्तदान करने वाले हुए सम्मानित
जमशेदपुर:टाटा मोटर्स फ्रेम फैक्ट्री की तरफ से टाटा मोटर्स ब्लड डोनेशन सेंटर में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ।

जिसमें मुख्य रूप से टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री श्री आर के सिंह जी अध्यक्ष श्री शशि भूषण प्रसाद जी मैनेजमेंट की तरफ से श्री मुकेश मिश्रा जी श्री सत्यजीत महानता जी श्री अजीत पातरा जी श्री आर पी साहू जी श्री सुजीत झा जी ने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया और उन्हें सम्मानित भी किया ।

रक्तदाताओं में मुख्य रूप से जानाब फेआज अहमद अंसारी जी आकर्षण का केंद्र रहे जिन्होंने 52 बार रक्तदान कर एक कीर्तिमान स्थापित किया ।

इस मौके पर उन्हें और उनके परिवार को विशेष सम्मान दिया गया इसके साथ-साथ जिन रक्तदाताओं ने 25 बार और 15 बार रक्तदान किया उन्हें भी सम्मानित किया गया । रक्तदान शिविर में एक सरप्राइज विजिट टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल के CHRO श्री डीपी नांबियर टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट HR हेड श्री प्रणव कुमार , ER हेड श्री सौमिक राय जी की रही जिन्होंने रक्तदाताओं से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया और उनकी तारीफ भी की। इस रक्तदान शिविर में कुल 76 रक्तदाताओं ने अपना रक्तदान कर इस कार्यक्रम को सफल बनाया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य भूमिका में फ्रेम फैक्ट्री के ब्लड कोऑर्डिनेटर श्री अमलेश रजक जी ,यूनियन से संयुक्त महामंत्री श्री अजय भगत जी यूनियन से कमेटी मेंबर श्री पप्पू पांडे जी ,श्री संजीव सिंह जी ,श्री मिथुन कुमार महतो जी ,श्री गुरमीत सिंह लखन पाल जी , श्री सुबोध कुमार सिंह जी ,श्री अली राजा जी ,श्री विश्वजीत सिंह जी ,श्री प्रफुल्ल कुमार सिंह जी ,श्री मुरली मौर्य जी ,श्री शंभू प्रसाद जी , श्री संजीव दास जी ,और श्री प्रशांत मिश्रा जी , श्री कुणाल कुमार जी और फ्रेम फैक्ट्री के सभी साथियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
