जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र में सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के पास परसुडीह के आलू प्याज व्यवसायी मोतीलाल यादव पर पिछले 21 फरवरी को हमला हुआ था। जिसकी शिकायत उन्होंने परिवार के साथ सिटी एसपी से की थी। इसके बाद पुलिस एक्शन मोड में आ गई है और इस मामले में 11 लोगों के खिलाफ नामजद और कई अन्य को आरोपी बनाया गया है।
इशु पोद्दार, करण लोहार, जोगाई पोद्दार, सोनू पोद्दार, मिथुन पोद्दार, देवराम गोप, कुणाल दास, अविनाश गोप, विनोद यादव, गणेश पोद्दार और कृष वर्मा के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है और कई अन्य अज्ञात को भी आरोपी बनाया गया है।
मामले में मोतीलाल का कहना है कि 21 फरवरी की शाम 7 बजे आरोपियों ने सेंट्रल बैंक के पास उन्हें घेर लिया था. इसके बाद गाली-गलौज करते हुए फाईट-मुक्का से मारपीट की. इस बीच उनपर चापड़ से भी हमला किया गया था. घटना में वे जख्मी हो गए थे.









