खासम ख़ासजमशेदपुरझारखंड

भारत स्वाभिमान न्यास झारखंड के सह राज्य प्रभारी अमित कुमार का जमशेदपुर में भव्य स्वागत

ख़बर को शेयर करें

जमशेदपुर:भारत स्वाभिमान न्यास झारखंड के सह राज्य प्रभारी अमित कुमार का जमशेदपुर आगमन के दौरान टेल्को रिक्रिएशन क्लब में भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर भारत स्वाभिमान न्यास के कोल्हान प्रभारी अजय कुमार झा, पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी नरेंद्र कुमार, महासचिव मनोज कुमार श्रीवास्तव, टेल्को रिक्रिएशन क्लब और झारखंड के वरिष्ठतम 93 वर्षीय योग शिक्षक इंद्रपाल वर्मा,योग शिक्षिका नमिता साहू समेत बड़ी संख्या में योग साधक उपस्थित थे ।

भारत स्वाभिमान न्यास झारखंड के सा राज्य प्रभारी अमित कुमार ने कहा कि स्वामी रामदेव जी के पहल पर पूरे विश्व में योग की क्रांति हो रही है । देशभर में पतंजलि द्वारा संचालित लाखों नि:शुल्क योग कक्षाओं के माध्यम से लोग स्वस्थ जीवन जीने का गुर सीख रहे हैं योग के माध्यम से ही स्वस्थ, समृद्ध और सशक्त भारत का निर्माण होगा।

Avatar photo

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।