---Advertisement---

श्री बंशीधर नगर में नगर निकाय चुनाव की सरगर्मी चरम पर, अध्यक्ष पद के 10 प्रत्याशियों को मिला चुनाव चिन्ह

On: February 7, 2026 7:55 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता संवाददाता

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा): नगर निकाय चुनाव को लेकर सियासी माहौल पूरी तरह गरमा चुका है। जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे सभी उम्मीदवारों ने शहरी क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। गली-मोहल्लों से लेकर मुख्य बाजारों तक प्रत्याशी मतदाताओं से सीधा संवाद कर समर्थन जुटाने में लगे हुए हैं।

इसी कड़ी में शनिवार को एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया पूरी की गई। निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर मिर्धा द्वारा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के सभी उम्मीदवारों को उनके-उनके चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए। चुनाव चिन्ह मिलने के साथ ही प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में उत्साह साफ तौर पर देखा गया।

चुनाव चिन्ह आवंटन के अनुसार क्रमांक 01 पर किरण देवी को एयर कंडीशनर छाप मिला है। क्रमांक 02 पर पिंटू देवी को घड़ी छाप आवंटित किया गया है। क्रमांक 03 पर रीना देवी को चूड़ियां छाप मिला। क्रमांक 04 पर रूबी कुमारी को बैटरी छाप दिया गया। क्रमांक 05 पर रेखा देवी को बेंच छाप मिला है। क्रमांक 06 पर लता देवी को बिस्कुट छाप मिला। क्रमांक 07 पर विजयालक्ष्मी देवी को बक्सा छाप आवंटित हुआ। क्रमांक 08 पर शमीमा बानो को ईंट छाप मिला।  क्रमांक 09 पर साधना देवी को बाल्टी छाप दिया गया। क्रमांक 10 पर सुधा देवी को कैमरा छाप आवंटित किया गया है।

चुनाव चिन्ह मिलने के बाद अब सभी प्रत्याशी पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। आने वाले दिनों में श्री बंशीधर नगर में चुनाव प्रचार और अधिक तेज होने की संभावना है। जनसभाएं, डोर-टू-डोर कैंपेन और सोशल मीडिया प्रचार के जरिए मतदाताओं को रिझाने की होड़ देखने को मिलेगी।

अब देखना दिलचस्प होगा कि जनता किस प्रत्याशी पर भरोसा जताती है और नगर पंचायत की कमान किसके हाथों में जाती है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now