कश्मीरी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत 122 युवाओं ने पतरातू रिसोर्ट में क्रूज का लिया आनंद

On: December 18, 2023 5:00 PM

---Advertisement---
झारखंड वार्ता
◆ नेहरु युवा केंद्र संगठन झारखण्ड, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित 6 दिवसीय कश्मीरी युवा आदान प्रदान कार्यक्रम का पाँचवा दिन
◆ कश्मीरी युवाओं ने पांचवे दिन पतरातू में आनन्द लिया एवं आई.एच.एम. में खान पान के तरीके सीखे
◆ प्रदान कार्यक्रम के तहत पांचवे दिन कश्मीर के छः जिले से 122 युवाओं ने पतरातू रिसोर्ट में क्रूज का भरपूर आनंद लिया
रांची:- आज दिनांक-18 दिसंबर 2023 को कश्मीरी युवाओं ने पांचवे दिन पतरातू में आनन्द लिया एवं आई.एच.एम. में खान पान के तरीके सीखे। इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में एन. वाई.के. एस. श्री ओम प्रकाश कुशवाहा, नेहरू युवा केंद्र के उपनिदेशक, श्री सर्वेंद्र प्रताप सिंह, वाई बी एन के डीन, डॉ अंजनी कुमार सिंह, डॉ शमीकेश रॉय, कॉर्डिनेटर कौशल किशोर, डॉ. ब्रजेश कुमार ,विवेकानंद यूथक्वेक फाउंडेशन के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल ,एन वाई के से गौरव चुघ ,याई बी एन से डॉ. संजय कुमार, डॉ आर एन बिरंचि आदि लोग उपस्थित थे।
कश्मीरी युवाओं ने पांचवे दिन पतरातू में आनन्द लिया एवं आई.एच.एम. में खान पान के तरीके सीखे
नेहरू युवा केन्द्र के माध्यम से आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत पांचवे दिन कश्मीर के छः जिले से 122 युवाओं ने पतरातू रिसोर्ट में क्रूज का भरपूर आनंद लिया। उसके बाद आई एच एम में आई एच एम के प्राचार्य एवम उनके टीम के द्वारा अतिथियों एवं कश्मीरी युवाओं का पुष्प एवं गाजे बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया ।
उन्हें खान पान के बारे में पूरी जानकारी दी तथा मेहमान-नवाजी के बारे में भी बताया एवं उनसे कश्मीरी खानपान के तरीके को भी जाना।
अंत मे कश्मीरी युवाओं ने भी अपनी कश्मीरी संस्कृति को दर्शाया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने लिए उपनिदेशक ने प्राचार्य डॉ भूपेश कुमार एवं उनके पूरी टीम को धन्यवाद दिया। साथ ही साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जो काफ़ी मनोरंजक था। सभी ने इसका भरपूर लुफ्त उठाया।