---Advertisement---

गुना: बछड़े को निकालने के लिए कुएं में उतरे 5 लोगों की मौत; 1 गंभीर

On: June 24, 2025 5:45 PM
---Advertisement---

गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। जहां धरनावदा गांव में मंगलवार सुबह कुएं में उतरे 5 लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। ये सभी लोग कुएं में गिरे गाय के बछड़े को बचाने के लिए नीचे उतरे थे। जबकि एक युवक किसी तरह सुरक्षित बच निकला है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

जानकारी के मुताबिक यह कुआं आम के बाग में बना हुआ है। बगीचे में करीब 15 से 20 आम के पेड़ हैं। मंगलवार सुबह 10 बजे तीन लोग आम तोड़ने के लिए खेत पर पहुंचे। इसी दौरान वहां एक बछड़ा आ गया। उन्होंने उसे भगाने की कोशिश की, तो वह कुएं में गिर गया। बताया जा रहा है कि गाय के बछड़े को बाहर निकालने के लिए सबसे पहले मन्नू कुशवाह नामक युवक कुएं में उतरा, लेकिन उसका दम घुटने लगा। इसके बाद उसकी मदद के लिए सोनू कुशवाह और एक अन्य युवक नीचे उतर गए। तीनों युवकों ने दम घुटने की शिकायत की। जिसके बाद मन्नू का बड़ा भाई पवन कुशवाह उनकी मदद के लिए पहुंच गया। अंदर गए चारों युवकों को कुछ देर बाद समझ आया कि कोई जहरीली गैस है, जिससे उनका दम घुट रहा है। इसके बाद मदद के लिए गांव के ही गुरु ओझा और शिवचरण साहू भी मौके पर पहुंचे। कुल मिलाकर 6 युवक एक के बाद एक कुएं में उतर गए। इसके बाद जब सांस लेने में दिक्कत हुई तो पवन कुशवाह किसी तरह बाहर निकल आया। इस घटना में गुरु ओझा, शिवदयाल ओझा, सोनू कुशवाह, मन्नू कुशवाह और सिद्धार्थ सहरिया की मौत हो गई।।

पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। रेस्क्यू टीम ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर कुएं में उतरी और खटिया और रस्सी के सहारे 5 लोगों को कुएं से निकाला। शवों को कुएं से बाहर निकालने के बाद पोस्टमार्टम हेतु अस्पताल ले जाया गया।

गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने बताया कि कुएं में संभवतः कार्बन मोनो ऑक्साइड गैस का रिसाव हुआ है। पर अभी लैब टेस्ट करवा रहे हैं, उसके बाद ही और साफ हो पाएगा।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

संविधान संशोधन विधेयक गिरने पर प्रियंका गांधी बोलीं,लोकतंत्र की जीत, परिसीमन को लेकर मोदी सरकार की साजिश नाकाम:परविंदर सिंह

सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह और महासचिव गुरु चरण सिंह बिल्ला को 5 मई को कोर्ट में पेश होने का समन

रांची: बेखौफ अपराधियों ने जमीन कारोबारी को मारी गोली,गंभीर,दहशत में लोग

झारखंड:आखिरकार लोकायुक्त की हो गई नियुक्ति,पूर्व जस्टिस अमिताव कुमार गुप्ता को गवर्नर ने दिलाई शपथ

मानगो:डीप बोरिंग घोटाले का खुलासा होते मचा हड़कंप,विधायक का शिलापट्ट और चबूतरा ध्वस्त,देखें वीडियो

मानगो:बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं बालीगुमा सुखना बस्तीवासी,डीप बोरिंग का पानी से बिल्डर कर रहा है मौज,देखें वीडियो