July 26, 2026

श्रीलंकाई नौसेना की गोलीबारी में 5 भारतीय मछुआरे घायल, MEA ने उच्चायुक्त को किया तलब

image_editor_output_image45836283-1738070102742.jpg

कोलंबो: श्रीलंकाई नौसेना ने मंगलवार सुबह 13 भारतीय मछुआरों पर फायरिंग कर दी। इसमें 5 मछुआरे घायल हो गए। ये सभी डेल्फ्ट द्वीप के पास मछली पकड़ने गए थे। यह द्वीप श्रीलंका के अधिकार में है। इन मछुआरों का श्रीलंका के जाफना टीचिंग हॉस्पिटल में इलाज हो रहा है। जाफना में भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों ने हॉस्पिटल में घायल मछुआरों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।

भारत सरकार ने फायरिंग को गंभीर मानते हुए श्रीलंका के कार्यवाहक उच्चायुक्त को तलब किया और घटना पर कड़ा विरोध दर्ज कराया। विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा है कि ऐसी घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ख़बर को शेयर करें।