---Advertisement---

रायबरेली: भंडारे से लौट रही 9 लड़कियों को कार ने रौंदा, 4 की मौत; 5 की हालत गंभीर

On: February 9, 2026 9:05 AM
---Advertisement---

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले से रविवार शाम एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। गंगा एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रही 9 लड़कियों को रौंद दिया। इस भीषण हादसे में चार युवतियों की मौके पर और अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई, जबकि पांच की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

यह दर्दनाक हादसा जगतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चूली गांव के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक, गांव में हाल ही में बने एक नए मंदिर में रविवार को भंडारे का आयोजन किया गया था। चूली, कोडर और हनुमानगंज गांव की करीब 10 से 12 लड़कियां भंडारे से प्रसाद लेकर पैदल अपने घर लौट रही थीं।

तेज रफ्तार कार ने मचाई तबाही

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम करीब 7 बजे लालगंज की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने एक्सप्रेस-वे पर चल रही लड़कियों को जोरदार टक्कर मार दी। कार की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि किसी को संभलने या बचने का मौका तक नहीं मिला। टक्कर के बाद कई लड़कियां सड़क से उछलकर एक्सप्रेस-वे के नीचे गड्ढे में जा गिरीं।

हादसे में दो लड़कियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य ने जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में अंतिम सांस ली।

मृतकों की पहचान

हादसे में जान गंवाने वाली चारों लड़कियों की पहचान शालिनी (22), हिमांशी (23), रश्मि (14) और आसमा (18) के रूप में हुई है। सभी मृतक ग्राम पंचायत कोडर की रहने वाली बताई जा रही हैं। घटना के बाद गांवों में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घायलों की हालत नाजुक

दुर्घटना में घायल पांच लड़कियों को पहले जगतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार, सभी घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है और उन्हें लगातार निगरानी में रखा गया है।

ड्राइवर फरार, कार जब्त

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया गया। हालांकि, हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है और आसपास के इलाकों में छापेमारी की जा रही है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now