---Advertisement---

नशा निषेध दिवस पर पीपुल्स अकादमी के छात्रों को नशे से नुकसान के प्रति जागरूक कर दिलाई गई शपथ

On: June 26, 2023 9:45 AM
---Advertisement---

अंतर्राष्ट्रीय मानवता अधिकार एवं मीडिया संगठन जिला अध्यक्ष एसआरके कमलेश के नेतृत्व में चला नशा मुक्ति अभियान

जमशेदपुर । अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस यानीछं इंटरनेशनल डे अगेंस्ट ड्रग अब्यूस एन्ड इलिसिट ट्रैफिकिंग (International Day Against Drug Abuse Illicit Trafficking) के मौके पर सोमवार को न्यू बाराद्वारी स्थित उत्क्रमित पीपुल्स अकादमी विद्यालय परिसर में अंतर्राष्ट्रीय मानवता अधिकार एवं मीडिया संगठन के जिला अध्यक्ष एसआरके कमलेश के नेतृत्व में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया। विद्यार्थियों को स्कूल के प्राचार्य चंद्रदीप पांडे ने नशे के दुष्परिणाम बताए। साथ ही नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम संयोजक कमलेश ने बताया कि कुछ असामाजिक लोग युवा पीढ़ी को बर्बाद करने पर तुले हैं। नशा करने के लिए भिन्न भिन्न तरह के ड्रग्स के माध्यम से युवा पीढ़ी को बर्बाद किया जा रहा है, आज जरूरत युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहने की , मौके पर शिक्षिका मेरी ऐन प्रिया एवं छात्र–छात्राएं उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now