---Advertisement---

जेएसएससी सीजीएल विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, छात्रों ने लगाई न्याय की गुहार

On: December 19, 2025 8:54 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता संवाददाता

रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा से जुड़ा विवाद अब सुप्रीम कोर्ट की दहलीज तक पहुंच गया है। परीक्षा परिणाम और नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर असंतुष्ट छात्रों के एक समूह ने इस मामले में शीर्ष अदालत में याचिका दायर की है। छात्रों का कहना है कि वे न्याय की अंतिम उम्मीद के रूप में सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं और उन्हें वहां से निष्पक्ष व न्यायसंगत निर्णय की अपेक्षा है।

गौरतलब है कि इससे पहले 3 दिसंबर को झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने इस मामले में अपना फैसला सुनाया था। हाईकोर्ट ने 10 छात्रों के परिणाम पर रोक लगाते हुए, शेष योग्य अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया आगे बढ़ाने का आदेश दिया था।

हाईकोर्ट के आदेश के बाद झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने सफल अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट जारी कर दी है, जिससे नियुक्ति की प्रक्रिया को गति मिली है। हालांकि, कुछ छात्र अब भी इस निर्णय से संतुष्ट नहीं हैं और उनका मानना है कि परीक्षा प्रक्रिया में हुई कथित अनियमितताओं पर पूरी तरह विचार नहीं किया गया।

फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका सुनवाई के लिए सूचीबद्ध नहीं हुई है। ऐसे में अब सबकी निगाहें शीर्ष अदालत पर टिकी हैं कि वह इस संवेदनशील मामले में आगे क्या रुख अपनाती है। छात्रों, अभ्यर्थियों और प्रशासन सभी के लिए आने वाला फैसला अहम माना जा रहा है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर: बारात निकली, समधी मिलन हुआ… बड़े धूमधाम से कुत्तों संग हुई बच्चों की शादी, जानिए क्या है पूरा मामला

चाईबासा रेलवे कॉलोनी की समस्याओं को लेकर ADEN को सामूहिक ज्ञापन

जुगसलाई निकाय चुनाव: महाशिवरात्रि पर प्रत्याशी रिंकू सिंह ने लिया भोलेनाथ का आशीर्वाद,की क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना, पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब

सोनारी डिस्पेंसरी रोड निवासी विश्वनाथ दीवान को जान से मारने की धमकी,मारपीट कर ₹15000 लूटा,रंगदारी की मांग

जमशेदपुर:नगर परिषद/ नगर निकाय चुनाव में राजद में बगावत की बू,जिला अध्यक्ष ने किया 1 को निलंबित और 3 को नोटिस

पलामू: गोलगप्पा खाने से 25 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ी, फूड पॉइजनिंग की आशंका