---Advertisement---

पलामू: धान अधिप्राप्ति व आपूर्ति विभाग की योजनाओं के प्रचार के लिए जागरूकता रथ रवाना

On: December 22, 2025 8:12 PM
---Advertisement---

पलामू: जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त समीरा एस एवं अपर समाहर्ता कुंदन कुमार ने सोमवार को समाहरणालय परिसर से धान अधिप्राप्ति और आपुर्ति विभाग के योजनाओं की जानकारी देने वाले तीन जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

जागरूकता रथ खरीफ विपणन मौसम 2025-26 के तहत चल रहे धान खरीद अभियान की जानकारी किसानों तक पहुंचाएगा।धान अधिप्राप्ति की प्रक्रिया 15 दिसंबर 2025 से ही शुरू है।

उपायुक्त ने बताया कि पलामू जिले में धान खरीद के लिए कुल 63 अधिप्राप्ति केंद्र बनाए गए है।किसान ई-उपार्जन मोबाइल ऐप के जरिए खुद पंजीकरण कर सकते हैं,स्लॉट बुक कर सकते हैं और भुगतान की स्थिति भी देख सकते हैं।

सभी केंद्रों पर ई-पॉस मशीन से बायोमेट्रिक सत्यापन की व्यवस्था की गयी है,ताकि लेन-देन सुरक्षित रहे।इसके अलावे इस वाहन के जरिये पीडीएस,राशन कार्ड,खाद्य सुरक्षा योजना और उपभोक्ता अधिकार जैसी सरकारी योजनाओं की जानकारी भी गांव-गांव तक पहुंचाई जाएगी।वहीं जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रीति किस्कू ने सभी किसानों से अपना धान निर्धारित धान अधिप्राप्ति केंद्रों पर ही बेचने की अपील की।

उन्होंने सभी से बिचौलियों के झांसे में नहीं आने की अपील की है।उन्होंने वैसे किसानों से जिन्होंने अब तक अपना पंजीकरण नहीं कराया हैं,उनसे ई-उपार्जन पोर्टल पर शीघ्र अपना निबंधन कराने की अपील की है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पलामू: 2 मासूम बच्चों को पुल पर छोड़ महिला ने नदी में लगाई छलांग, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

पलामू: ‌शादी समारोह में फायरिंग, वीडियो बनाने पर बढ़ा विवाद, जान बचाने के लिए छिपे युवक को गाड़ी से बाहर खींचकर मारी गोली

पलामू में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात, शराब पीने से मना करने पर ससुर ने बहू से किया दुष्कर्म; गिरफ्तार

पलामू: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दीवार तोड़ घर में घुसी, बुजुर्ग महिला की मौत; ड्राइवर गिरफ्तार

पलामू: सिगरेट नहीं मिलने पर दबंगों ने फूंक दी दुकान, 10 लाख का नुकसान; 2 आरोपी हिरासत में

पलामू में मॉब लिंचिंग से सनसनी, बैटरी चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या; दो हिरासत में