---Advertisement---

गढ़वा: सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती, भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

On: December 25, 2025 6:32 PM
---Advertisement---

गढ़वा: भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल चौक, गढ़वा में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने “अटल बिहारी वाजपेयी अमर रहें”, “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” जैसे नारे लगाते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि देश के उत्थान के लिए अटल बिहारी वाजपेयी ने अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वदेशी आंदोलन को आगे बढ़ाने का कार्य किया। वे एक कुशल संगठनकर्ता होने के साथ-साथ कवि, लेखक और बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने विपरीत परिस्थितियों में भी सरकार चलाकर एक मिसाल कायम की। उन्होंने कभी गलत नीतियों का समर्थन नहीं किया। मात्र एक वोट के अंतर से उनकी सरकार गिर गई थी, उस समय उन्होंने कहा था कि एक दिन ऐसा आएगा जब पूरे देश में हमारी सरकार होगी। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में भाजपा की सरकार मजबूती से कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में भाजपा नेता विनय चौबे, विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी, बबलू पटवा, नगर मंडल अध्यक्ष धनंजय गोंड, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रामशीष तिवारी, उमेश कश्यप, पीयूष चौबे सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गढ़वा:महासंभूति तर्कब्रह्म बाबा श्री श्री आनंदमूर्ति जी के 105 वें जयंती पर भव्य कार्यक्रम संपन्न

आर.के. पब्लिक स्कूल, मझिआंव में मासिक धर्म स्वास्थ्य, स्वच्छता और किशोरावस्था पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करने की पहल

रांची में गढ़वा का जलवा: NPS गुरुकुलम् के तीन छात्रों ने स्टेट बॉक्सिंग में जीता गोल्ड

गढ़वा: पुलिस ने ढोल-नगाड़े के साथ आरोपी नितेश गुप्ता के घर चिपकाया इश्तिहार

आर.के. पब्लिक स्कूल में श्रद्धापूर्वक मनाई गई बाबा साहब की जयंती; संविधान निर्माता को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि