सिल्ली :- सिल्ली,मूरी आसपास के क्षेत्र में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर मां सरस्वती की पूजा बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया। पूजा पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाया गया, वहीं सरकारी स्कुलों एवं निजी स्कूलों में मां सरस्वती की भव्य प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।
इस अवसर पर छोटे छोटे बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा में मां शारदे की आराधना में लीन दिखे। बच्चों ने पूरे मनोयोग और उत्साह के साथ पुष्प अर्पित कर मां से विद्या, बुद्धि और सद्बुद्धि का आशीर्वाद मांगा। पूजा कार्यक्रम पुरोहितों द्वारा पूरे विधि विधान से मंत्रोच्चारण से संपन्न हुआ और सामूहिक आरती से वातावरण भक्तिमय हो उठा।
पूजा के बाद प्रसाद वितरण के साथ समापन किया गया, जहां सभी के चेहरे पर श्रद्धा, आनंद और उत्साह साफ झलक रहा था। वहीं कृष्णा स्टार क्लब रुगड़ी टोला की और से आज संध्या 6:00 बजे से डांस एवं क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।
सरस्वती पूजा के इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी और मां सरस्वती के आशीर्वाद की कामना की।










