---Advertisement---

बीवी से अनबन, बॉलीवुड में नहीं मिल रहा काम; स्कूल के एनुअल डे फंक्शन में डांस करते दिखे गोविंदा

On: January 26, 2026 7:41 PM
---Advertisement---

प्रतापगढ़/मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा एक बार फिर अपने चिर-परिचित अंदाज़ को लेकर चर्चा में हैं। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में आयोजित दो अलग-अलग स्कूलों के वार्षिक समारोहों में शिरकत कर उन्होंने साबित कर दिया कि उम्र चाहे जो भी हो, उनके अंदर का एनर्जी से भरा कलाकार आज भी जिंदा है। जैसे ही इन कार्यक्रमों के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए, फैंस ने उन्हें हाथों-हाथ वायरल कर दिया।


दिन के समय गोविंदा संगम इंटरनेशनल स्कूल के एनुअल डे फंक्शन में पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने ब्लैक और व्हाइट कॉम्बिनेशन का स्टाइलिश आउटफिट पहना हुआ था। मंच पर कदम रखते ही दर्शकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। बच्चों और दर्शकों की डांस की फरमाइश को गोविंदा टाल नहीं सके और अपने सुपरहिट गाने ‘मैं तो रास्ते से जा रहा था’ पर झूम उठे। उनका यह अचानक किया गया डांस पूरे माहौल को जोश और तालियों से भर गया।


इतना ही नहीं, गोविंदा ने ‘अंगना में बाबा’ गाना गुनगुनाया और अपनी फिल्मों के मशहूर डायलॉग्स दोहराकर लोगों को खूब हंसाया। मंच से उनका यह अंदाज़ देखकर साफ था कि दर्शकों के दिलों में आज भी गोविंदा के लिए वही पुरानी दीवानगी कायम है।


शाम के कार्यक्रम में भी चला गोविंदा का जादू


शाम को आयोजित दूसरे स्कूल के वार्षिक समारोह में भी गोविंदा का वही जलवा देखने को मिला। इस बार वे सफेद सूट में नजर आए। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन किया और इसके बाद अपने डांस और गायन से बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों का दिल जीत लिया। दोनों आयोजनों में उनकी सादगी और फैंस से सीधा जुड़ाव लोगों को खासा पसंद आया।


निजी जिंदगी की अफवाहों पर खुलकर बोले गोविंदा


इसी दौरान गोविंदा ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर चल रही चर्चाओं पर भी प्रतिक्रिया दी। हाल के दिनों में अभिनेता और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर बेवफाई और अनबन की खबरें सोशल मीडिया पर सुर्खियां बनी हुई थीं। इन अफवाहों पर बात करते हुए गोविंदा ने कहा कि उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है।


ANI से बातचीत में गोविंदा ने कहा, ‘दौलत और शोहरत किसी को नहीं छोड़ती। हर किसी के साथ साजिशें नहीं होतीं। मैं एक बड़े अभिनेता को जानता हूं, जो इसका शिकार हुआ था और अब वही सब मेरे साथ हो रहा है। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि वे मुझे इस समस्या से बाहर निकालें और मेरे बच्चों की रक्षा करें।’


उन्होंने आगे कहा कि उनका जीवन हमेशा संघर्षों से भरा रहा है।
‘मैं एक साधारण इंसान हूं। मेरी मां का आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ रहा है। मैं धार्मिक हूं और मुश्किल समय में मेरी आस्था ही मुझे संभालती है।’


शादीशुदा जिंदगी में तनाव की खबरों पर गोविंदा ने कहा कि लंबे समय तक चुप रहने की वजह से लोगों को गलतफहमी हो गई।
जब हम नहीं बोलते, तो लोग समझते हैं कि गलती हमारी ही है। इसका असर सबसे पहले परिवार पर पड़ता है और फिर बात समाज तक पहुंच जाती है। मैं काम से कुछ समय दूर जरूर रहा हूं, लेकिन यह भी सच है कि मैंने खुद कई फिल्में ठुकराई हैं।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now